भारत
डॉक्टर सन्न! मरीज के पेट से निकले चम्मच, टूथ ब्रश और पेन, फिर...
jantaserishta.com
25 Sept 2025 1:55 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के पेट से दर्जनों की संख्या में चम्मच, टूथब्रश और पेन को निकाला गया. दरअसल, उसके पेट में तेज दर्द उठा. ऐसे में परिजन उसे लेकर अस्पताल गए. वहां जांच के बाद जब सच्चाई सामने आई तो डॉक्टर भी दंग रह गए. आखिर में ऑपरेशन कर शख्स के पेट से ये चीजें निकाली गईं.
बताया जा रहा है कि सचिन नाम का शख्स नशे का आदी था. परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजा. इससे गुस्साए सचिन ने स्टील का चम्मच, टूथब्रश और पेन खाना शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जहां पर उसका आपरेशन कर पेट से चम्मच, ब्रश और पेन आदि को निकाला गया.
बता दें कि हापुड़ स्थित देवनंदिनी अस्पताल के डाक्टर श्याम कुमार द्वारा जब मरीज सचिन की जांच कराई गई तो वे हैरत में पड़ गए. क्योंकि, सचिन के पेट में भारी मात्रा में मेटैलिक वस्तुएं दिखाई दीं. जिसके बाद डाक्टरों की एक टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया. इस दौरान मरीज के पेट से 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन निकले.
40 साल का सचिन बुलंदशहर का रहने वाला है. वह नशे का आदी था, जिसके चलते घर वाले उससे काफी परेशान थे. समझाने बुझाने के बाद परिजन उसे बुलंदशहर के नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ आए, जिससे गुस्साए सचिन ने नशा मुक्ति केंद्र में रहकर चम्मच, टूथब्रश आदि खाना शुरू कर दिया.
देवनंदनी हॉस्पिटल के डॉक्टर श्याम कुमार ने बताया एक मरीज को उसके परिजन लेकर आए थे. वह नशा मुक्ति केंद्र में स्टील की चम्मच तथा टूथब्रश खाया करता था. जांच के बाद ऑपरेशन किया गया. उसके पेट में 29 स्टील की चम्मच और 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन मिले हैं. इन चीजों को ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया है. डॉक्टर के मुताबिक, अक्सर यह प्रॉब्लम उन लोगों के अंदर होती है जिन्हें साइकोलॉजी प्रॉब्लम होती है. फिलहाल, मरीज सचिन अब स्वस्थ है और उसे घर भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





