भारत
ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवा ठप, ट्रांसफर से हड़कंप
jantaserishta.com
17 Aug 2024 2:03 PM IST

x
फाइल फोटो
IMA की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल जारी.
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कार्यरत 42 प्रोफेसरों और डॉक्टरों की सेवाओं में फेरबदल किया है. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने तबादलों के पीछे साजिश होने का संदेह जताया है.
जिन 42 प्रोफेसरों और डॉक्टरों की सेवाओं में फेरबदल किया गया है उनमें आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के दो प्रोफेसर और डॉक्टर भी शामिल हैं. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ये तबादले क्यों किए गए हैं.
आरजी कर हॉस्टिपटल में तैनात डॉ. संगीता पॉल और डॉ. सुप्रिया दास का ट्रांसफर कर उन्हें दूसरी जगह भेज दिया गया है. प्रदर्शनकारी डॉ. किंजल नंदा ने कहा, "वरिष्ठ प्रोफेसर, डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया .. जो लोग हमारे विरोध का समर्थन कर रहे थे उनका तबादला कर दिया गया. हमने इस कदम के खिलाफ भी आवाज उठाई है. हमें नहीं पता कि साजिश क्या थी? जो वरिष्ठ प्रोफेसर हमारे साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों से थे, जो हमारा और हमारे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे, उनका तबादला कर दिया गया.'
डॉ. किंजल ने आगे कहा, 'हमने अधिसूचना देखी है. मैडम प्रो. डॉ. संगीता पॉल हमारे साथ थीं. वह यहां आईं और हमारा समर्थन किया लेकिन उनका तबादला कर दिया गया है. हमें नहीं पता कि उनका तबादला क्यों किया गया. हमें न्याय चाहिए. हमने अपनी आवाज उठाई है और हम चाहते हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, उसके लिए हमें हर तरह का न्याय मिले.' डॉक्टर किंजल नंदा ने पश्चिम बंगाल में प्रोफेसर डॉक्टरों के तबादलों के पीछे साजिश पर संदेह जताया.
इस बीच आरजी कर के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने काम बंद रखने का फैसला किया है. इस बीच प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने फैसला किया है कि वह इस मामले में अदालत में खुद पक्ष रखेंगे. उन्होंने अपनी खुद की कानूनी टीम बनाई है जो अगली सुनवाई से हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखेगी.
प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि सभी दोषियों को उचित सबूतों के साथ गिरफ्तार किया जाए और सीबीआई इसकी पुष्टि करने वाली आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करें. उच्च अधिकारियों (पूर्व प्राचार्य, एमएसवीपी, छात्र मामलों के डीन, चेस्ट मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष और आरजीकेएमसीएच में उस दिन ड्यूटी पर मौजूद सहायक अधीक्षक) से लिखित माफी और इस्तीफे की भी मांग की गई है.
मांग की गई है कि इन अधिकारियों को अपनी सेवा की शेष अवधि के लिए किसी भी संस्थान में कोई प्रशासनिक या आधिकारिक पद धारण करने से रोका जाना जाए. उन्होंने स्वास्थ्य भवन से स्पष्टीकरण मांगा है कि आरजीकेएमसीएच की पूर्व प्राचार्य का इस्तीफा क्यों स्वीकार नहीं किया गया है.
Tagsकोलकाताआरजी कर मेडिकल कॉलेजट्रेनी डॉक्टररेपहत्याKolkataRG Kar Medical CollegeTrainee DoctorRapeMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





