
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए 15 हजार से ज्यादा चिकित्सक हाई कोर्ट के द्वारा हड़ताल को अवैध ठहराए जाने के बाद काम पर लौट आए हैं। गुरुवार को अस्पतालों में आम दिनों की तरह मरीजों का उपचार भी होने लगा है। राज्य के चिकित्सक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे। सरकार ने चिकित्सकों की हड़ताल टालने के मंगलवार की रात तक हर संभव प्रयास किए मगर चिकित्सक अपनी मांगों को पूरा कराए जाने की बात पर अड़े रहे।
इस हड़ताल को लेकर एक याचिका उच्च न्यायालय जबलपुर में दायर की गई थी। इसकी सुनवाई जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने की। साथ ही निर्देश दिया कि हड़ताल पर बैठे सभी चिकित्सक तत्काल काम पर लौटें। चिकित्सक अस्पताल में मौजूद अंतिम मरीज का भी इलाज करें। आगे से बिना अनुमति हड़ताल नहीं करें।
उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद शासकीय स्वशाासी चिकित्सक महासंघ की ओर से एक बैठक कर सभी चिकित्सकों को हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटेने का निर्देश दिया गया। उसके बाद रात से ही चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं शुरु कर दी। गुरुवार को चिकित्सक अपने कामकाज पर लौट आए हैं और अधिकांश जगह मरीजों का उपचार भी हो रहा है।
चिकित्सकों की हड़ताल के चलते राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों से लेकर जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई थी। सरकार ने निजी चिकित्सकों की मदद ली थी मगर स्थितियां नहीं संभली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





