भारत

डॉक्टरों ने महिला के कूल्हे से 3 साल से धंसी सुई निकाली, दर्द हो गया था असहनीय

jantaserishta.com
26 May 2024 4:21 PM IST
डॉक्टरों ने महिला के कूल्हे से 3 साल से धंसी सुई निकाली, दर्द हो गया था असहनीय
x
तीन साल पहले महिला ने सिलाई करते समय सुई को बिस्तर पर रख दिया था।
नई दिल्ली: एक जटिल ऑपरेशन में, डॉक्टरों ने 49 साल की एक महिला रंभा देवी के कूल्हे की मांसपेशियों में तीन साल से धंसी सुई निकाली। तीन साल पहले सिलाई करते वक्त महिला के कूल्हे में सुई फंस गई थी।
तीन साल पहले महिला ने सिलाई करते समय सुई को बिस्तर पर रख दिया था। वह कुछ और करने के लिए खड़ी हुई, और फिर अचानक फिसल कर बिस्तर पर गिर गई। महिला रंभा देवी को तेज दर्द महसूस हुआ और उसे बिस्तर पर टूटी हुई सुई मिली। उसने सोचा कि बाकी का आधा हिस्सा कमरे में कहीं गिर गया होगा।
कई दिनों तक वह सुई के बाकी टुकड़े की तलाश करती रही, लेकिन नहीं मिला। वो दूसरे काम में मग्न हो गई और इसे भूल गई। हालांकि उसे लगातार कूल्हे में दर्द महसूस होता था। जब दर्द असहनीय हो गया, तो वो डॉक्टर के पास गई। एक्स-रे से पता चला कि खोई हुई 'सुई' उसके कूल्हे की मांसपेशियों में गहरी धंसी हुई है। हालांकि, मामले की जटिलता के कारण, कई डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी करने से इनकार कर दिया।
सर गंगा राम अस्पताल में, रंभा की सर्जरी से पहले एक्स-रे और सीटी स्कैन के साथ इमेजिंग की गई। सर्जरी के लिए, अस्पताल को एक एडवांस्ड इमेजिंग सी-आर्म लाना पड़ा। अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार तरुण मित्तल ने कहा, "सुई को लोकेट करना बहुत मुश्किल था। सुई का सटीक पता लगाने के लिए ऑपरेशन के दौरान कई एक्स-रे लेने पड़े और आखिरकार, टीम ने सुई ढूंढ ली और उसे बिना टूटे निकाल लिया। यह एक बेहद जटिल ऑपरेशन था।''
डॉक्टर ने कहा, "इसलिए जरूरी है कि हमेशा समय पर चिकित्सा सहायता लें और किसी चीज को इग्नोर न करें।" डॉक्टर ने कहा, महिला अब बिल्कुल ठीक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story