भारत

डॉक्टर की मौत, शरीर में जा घुसा सरिया, मचा कोहराम

jantaserishta.com
5 July 2022 10:35 AM IST
डॉक्टर की मौत, शरीर में जा घुसा सरिया, मचा कोहराम
x
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई.

जयपुर: जयपुर में घासगेट के पास सड़क पर दौड़ती एक कार सरियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई. ट्रॉली से करीब 5-7 फीट बाहर निकले सरिए शीशे तोड़ते हुए कार के अंदर बैठे डॉक्टर के शरीर में जा घुसे. इस हादसे में डॉ. प्रवीण व्यास की मौत हो गई, जबकि एक अन्य डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है.

राजधानी के आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के नजदीक यह हादसा हुआ. शरीर में सरिए घुसने से जहां दौसा निवासी डॉक्टर प्रवीण व्यास (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तो वहीं डॉक्टर कार चला रहे डॉक्टर अमित कुमार (37) के हाथ और सिर के पास चोट आई. जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर गई. घायल का जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात करीब 12 से 1बजे के बीच दोनों डॉक्टर जयपुर में शॉपिंग कर के घर लौट रहे थे. इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से महज 200 मीटर पहले कार आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर में जा घुसी. ट्रैक्टर से सरिये करीब 5 से 7 फीट बाहर निकल रहे थे. अंधेरा होने कारण कार चला रहे डॉक्टर प्रवीण व्यास को सरिए दिखे नहीं और सरिए शीशे फोड़ते हुए कार में बैठे डॉक्टर प्रवीण व्यास के बदन में जगह जगह धंस गए. सूचना के बाद मृतक और घायल के परिजन जयपुर पहुंच गए हैं.
परिजनों ने बताया कि डॉक्टर प्रवीण व्यास और डॉक्टर अमित कुमार जयपुर में दोस्तों के साथ शॉपिंग करने आए थे. दोस्तों को जल्दी थी, इसलिए वह पहले निकल गए थे जबकि ये दोनों आराम से रात को दौसा के लिए निकले थे. मृतक डॉक्टर प्रवीण व्यास की पत्नी भी टीचर हैं और उनके दो बच्चे हैं. प्रवीण जिला अस्पताल में डेंटिस्ट के पद पर स्थापित थे जबकि डॉक्टर अमित कुमार फिजिशियन हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story