भारत

नाबालिग का गर्भपात कराने वाले चिकित्सक का क्लीनिक सील, जानें हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
6 Jan 2023 3:07 PM IST
नाबालिग का गर्भपात कराने वाले चिकित्सक का क्लीनिक सील, जानें हैरान करने वाला मामला
x

DEMO PIC 

धर्म छुपाकर एक युवक ने नाबालिग दलित युवती से कई बार दुष्कर्म किया और किशोरी जब गर्भवती हो गई तो एक चिकित्सक के जरिए गर्भपात भी कराया।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म छुपाकर एक युवक ने नाबालिग दलित युवती से कई बार दुष्कर्म किया और किशोरी जब गर्भवती हो गई तो एक चिकित्सक के जरिए गर्भपात भी कराया। पुलिस ने गर्भपात करने वाले चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया है वहीं मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती ने पिछले दिनों आदिम जाति कल्याण थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि फैजल नामक युवक ने अपनी पहचान छुपाते हुए शान पंडित बनकर उससे दोस्ती की और उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।युवती के वीडियो भी बनाए और किसी से शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। युवती जब गर्भवती हो गई तो फैजल ने बागसेवनिया इलाके में क्लीनिक खोले चिकित्सक डॉ मयंक श्रीवास्तव के जरिए गर्भपात कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।उसके क्लीनिक को सील कर दिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि इससे चिकित्सक ने अब तक कितनी महिलाओं का अवैध तरीके से गर्भपात कराया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story