भारत
बना हैवान: डॉक्टर रेप के आरोप में गया जेल, महिला को इंजेक्शन दिया, फिर...
jantaserishta.com
28 Oct 2022 1:14 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद मामला सामने आया है.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के के गोंडा जिले में एक डॉक्टर को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर पर आरोप है कि उसने इलाज कराने आई एक महिला को इंजेक्शन देकर अपनी हवस का शिकार बना लिया. इतना ही नहीं बल्कि उसने उसका वीडियो भी बना लिया है. सीओ सिटी लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि आरोपी डाक्टर के खिलाफ आरोप से जुड़ी धाराओ में मुकदमा लिखकर उसे गिफ्तार कर लिया गया है .घटना जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कस्बे की है. डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है. मामले में थाना खरगूपुर में कार्रवाई की जा रही है.
घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. खरगूपुर थाना क्षेत्र के अजमल के रूप में पहचाना गया आरोपी डॉक्टर एक निजी क्लिनिक चलाता था. पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पीड़िता इलाज के लिए उसके पास गई और डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी भी दी है. हालांकि, घटना का वीडियो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया और पब्लिक कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा, ''महिला की शिकायत पर गुरुवार को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.''
गौरतलब है कि इसी माह लखनऊ में एक युवती ने अस्पताल के डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर दोनों ने उससे रेप किया. इससे पहले भी शनिवार को भी लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





