भारत

डॉक्टर के साथ मारपीट, कहा- कुत्ते से कटवाया भी, किया ये खुलासा

jantaserishta.com
9 Dec 2022 2:14 PM IST
डॉक्टर के साथ मारपीट, कहा- कुत्ते से कटवाया भी, किया ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पड़ोसियों की वजह से उसकी जान बची.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. जहां कुत्ते के मालिक ने डॉक्टर की पिटाई कर दी क्योंकि डॉक्टर ने कुत्ते के मालिक को उसके घर के बाहर मलमूत्र कराने से मना किया था. पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि डॉग ऑनर ने पहले उसे डंडे से पीटा फिर अपने कुत्ते से कटवाया. पड़ोसियों की वजह से उसकी जान बची.
लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम में रहने वाले डॉक्टर जेके शाह अपने घर से जैसे ही बाहर निकले तो देखा राकेश सोनकर नाम का युवक अपने कुत्ते को मलमूत्र करवा रहा है. इस पर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई तो मालिक उनके साथ गाली गलौज करने लगा.फिर डंडे से उसे मारा और उसके कुत्ते ने उनके हाथ पर भी काट लिया. डॉक्टर का दावा है कि इसी दौरान मेरे सिर पर काफी चोटें आई.
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते ने जब उन पर हमला किया तो आसपास के लोग मौके पर और उन्हें बचाया. इस दौरान उनके सिर पर भी चोट आई. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुत्ते मालिक की तलाश कर रही है.
डीसीपी कासिम अब्दी ने बताया कि डॉक्टर ने कुत्ते मालिक मारपीट और कुत्ते से कटवाने का मामला दर्ज कराया है. इसकी जांच की जा रही है, घटना के बाद से आरोपी फरार है. जल्द ही कुत्ते और उसके मालिक को पकड़ लिया जाएगा. बता दें, हाल के दिनों में आवारा कुत्तों के काटने और डॉग ऑनर के साथ विवाद के मामलों में इजाफा देखने को मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story