भारत

आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे डॉक्टर, एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो की टीम ने बोला धावा

jantaserishta.com
13 March 2024 4:46 PM IST
आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे डॉक्टर, एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो की टीम ने बोला धावा
x

सांकेतिक तस्वीर

सरकारी आवास सहित दो ठिकानों पर और उसके गांव में एसीबी की टीम ने सर्च अभियान चलाया है।
जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी का एक्शन जारी है। एसीबी ने आज आय से अधिक संपत्ति के मामले में महुवा में स्थित जिला अस्पताल के वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन) डॉक्टर दिनेश मीणा के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया है। एसीबी की इस कार्रवाई से घुसखोर अधिकारी और आय से अधिक संपत्ति जमा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। एसीबी के एडिशनल एसपी ललित कुमार ने बताया कि डॉक्टर दिनेश मीणा के महुवा स्थित तीन ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर दिनेश के महुवा स्थित सरकारी आवास सहित दो ठिकानों पर और उसके गांव में एसीबी की टीम ने सर्च अभियान चलाया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में सिलिकोसिस के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में भी कुछ माह पूर्व डॉक्टर दिनेश मीणा को विभाग की ओर से एपीओ किया गया था, लेकिन अभी 2 दिन पहले ही सोमवार को कोर्ट स्टे के बाद डॉक्टर दिनेश मीणा ने फिर से महुवा अस्पताल में वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन) के पर कार्यभार ग्रहण किया था। वहीं बुधवार को डॉक्टर मीणा के ठिकानों पर एसीबी ने छापेमारी कर दी, जिससे चिकित्सा महकमे सहित जिले वासियों में एसीबी की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है
एडिशनल एसपी ललित कुमार ने बताया कि दौसा जिला सहित प्रदेश में कुल 4 जगह एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सर्च अभियान चलाया है। जिसमें दौसा जिले में डॉक्टर दिनेश मीणा के तीन ठिकानों पर एसीबी की अलग-अलग टीमों ने सर्च अभियान चला रखा है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान में अभी कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिले है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। ऐसे में दोपहर बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story