
x
DEMO PIC
उसकी सहेली डॉक्टर के साथ शराब पी रही थी।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| सेक्टर-40 इलाके में स्थित एक होटल में एक डॉक्टर ने 36 वर्षीय एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह इलाज के लिए गई थी तो डॉक्टर ने उसे नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उसने अपनी एक सहेली को फोन किया, जिसने बताया कि उसकी एक डॉक्टर से दोस्ती है और वह इस समय उसी के साथ सेक्टर-40 के होटल में बैठी है।
आरोप है कि उस सहेली ने पीड़िता को फोन किया कि वह उसे डॉक्टर से जांच कराकर अपना इलाज करा ले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह उस होटल में पहुंची तो उसने देखा कि उसकी सहेली डॉक्टर राकेश नाम के व्यक्ति के साथ शराब पी रही थी।
आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी सहेली कमरे से बाहर चली गई, जिसके बाद डॉक्टर ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला मरीज को पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Tagsदुष्कर्मगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसमरीजडॉक्टरRapeGurugramGurugram NewsGurugram PolicePatientDoctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





