भारत

नींद की गोली खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए की थी दोस्ती

jantaserishta.com
14 Jun 2023 8:59 AM IST
नींद की गोली खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए की थी दोस्ती
x

DEMO PIC 

फिर अपने हॉस्पिटल में चाय में नींद की गोली मिलाकर पिला दी।
नोएडा: नोएडा में एक डॉक्टर ने सेक्टर-49 के एक गांव में नींद की गोली खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की। इसके बाद मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने हॉस्पिटल में चाय में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो बना लिया और विरोध करने पर युवती को इसे वायरल करने की धमकी। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी का नाम हरिओम कश्यप है। वह बरौला में लाइफ लाइन अस्पताल चलाता है। पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डॉक्टर की बेटी सोनाली कश्यप ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इतना ही नहीं, डॉक्टर की पत्नी लक्ष्मी ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. हरिओम, उनकी पुत्री सोनाली और पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि एक महिला ने थाने में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरौला गांव में हॉस्पिटल चलाने वाले डॉक्टर हरिओम से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई। घटना 9 जून की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story