भारत
बेहद शर्मनाक! इलाज के लिए आई महिला से छेड़खानी, मुश्किल में आरोपी
jantaserishta.com
2 Sept 2023 9:36 AM IST

x
DEMO PIC
प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ.
अकोला: महाराष्ट्र के इलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ कर दी. महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
दरअसल, मामला रामदासपेठ पुलिस थाना इलाके का है. अमरावती के रहकर पढ़ाई कर रही युवती की किडनी में पथरी है. इस परेशानी से वह काफी समय से पीड़ित चल रही है. वह अकोला के मशहूर हार्ट और किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर से अपना इलाज करा रही है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने के लिए आई हुई थी. इसके बाद वह अपने भाई के साथ डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए गई हुई थी.
युवती के मुताबिक, वह डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर उसे अपने चैंबर में ले गए और भाई बाहर ही खड़ा हो गया. पीड़िता का कहना है कि चैंबर में अंदर कोई भी महिला कर्मचारी नहीं थी. इसके बाद डॉक्टर ने मेरा चेकअप करना शुरू कर दिया. डॉक्टर ने जांच करने के नाम पर मेरे कपड़े सीने तक ऊपर उठाने के लिए कहा और मेरी छाती पर जोर-जोर दे दबाया. इसके बाद डॉक्टर ने मेरे प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ और मेरे अंत:वस्त्र को खिसका दिया.
पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर की हरकत अजीब सी लगी तो उसने डॉक्टर से कहा कि यह सब क्या है. इस पर डॉक्टर ने जबाव दिया कि मैं ऐसे ही जांच करता हूं. इस पर पीड़िता जोरों से चिल्लाई. आवाज सुन बाहर खड़ा भाई अंदर आ गया. पीड़िता ने सारी बात अपने भाई को बताई. पीड़िता ने कहा कि मैंने और भाई ने मिलकर डॉक्टर को बहुत भला-बुरा कहा. हमारे बीच जमकर विवाद हुआ. डॉक्टर का कहना है कि वह ऐसे ही जांच करता है. इसके बाद डॉक्टर के कर्मचारियों ने हम दोनों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया.
इस मामले में रामदासपेठ पुलिस थाने के अधिकारी संजीवनी पुंडगे का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी का का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल डॉक्टर फरार चल रहा है. कहा जा रहा है कि वह पहले भी अन्य महिला के साथ ऐसी ही हरकत कर चुका है. मामले की जांच की जा रही है.
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र पुलिसडॉक्टरमहिला मरीजप्राइवेट पार्टMaharashtraMaharashtra PoliceDoctorFemale PatientPrivate Part
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





