भारत

डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार, सदमे में आई पीड़िता

jantaserishta.com
3 April 2024 5:12 PM IST
डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार, सदमे में आई पीड़िता
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को होटल बुलाकर सेक्स किया फिर बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, महिला डॉक्टर ने गर्भवती होने का आरोप लगाकर आरोपी डॉक्टर समेत पांच के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में जबरन शारीरिक संबंध बनाने, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की महिला डॉक्टर का सिविल लाइंस निवासी डॉक्टर उत्कर्ष सिंह से मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए जान पहचान हुई। दोनों के परिजन आपस में मिले और बातचीत शुरू हो गई। बाद में शादी तय होने पर परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी गई। आरोप है कि इस बीच महिला डॉक्टर को मध्य प्रदेश से सिविल लाइंस में गहने खरीदने के लिए बुलाया गया। फिर होटल ले गए। आरोप है कि इस दौरान शादी से पहले ही डॉक्टर उत्कर्ष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर वहीं मांग में सिंदूर लगा दिया। इसके बाद कई बार दोनों होटल में मिलते रहे।
हालांकि बाद में उत्कर्ष ने शादी से इनकार कर दिया। महिला डॉक्टर ने पुलिस अफसरों से शिकायत की तो दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया। वहां पर आरोपी डॉक्टर ने कहा कि महिला की एक किडनी नहीं है। साथ ही दावा किया है कि वह गर्भवती नहीं हो सकती। वहीं, दूसरी ओर महिला डॉक्टर ने कहा कि वह प्रेग्नेंट है। शादी न करने पर महिला ने आरोपी उत्कर्ष सिंह, उसकी मां, पिता, मामा और दोस्त के खिलाफ रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल परीक्षण में दोनों डॉक्टरों के आरोप प्रत्यारोप सामने आ जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story