भारत

डॉक्टर के उड़ गए होश, 1.80 करोड़ का लगा चूना

jantaserishta.com
25 Oct 2022 8:37 AM IST
डॉक्टर के उड़ गए होश, 1.80 करोड़ का लगा चूना
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जान से मारने की धमकी देने लगे।
गोरखपुर: गोरखपुर में हॉस्पिटल के लिए भूमि दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने बाराबंकी के एक डॉक्टर से 1.80 करोड़ रुपये ले लिए। भूमि का बैनामा न करने पर डॉक्टर ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर साजिश के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर रामगढ़ताल पुलिस जांच कर रही है।
बाराबंकी के देवा रोड पर आस्था हास्पिटल चलाने वाले डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि हॉस्पिटल खोलने के लिए भूमि खोज रहे थे। वर्ष 2019 में बहराइच जिले के नानपारा थानाक्षेत्र स्थित मिश्रापुर मिहीपुरवा निवासी ओमप्रकाश सिंह ने गोरखपुर में भूमि दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात राजेंद्रनगर पश्चिमी, वृंदावन निवासी विपिन यादव और गगहा के नेवादा निवासी संजय शाही से कराई। विपिन और ओमप्रकाश ने बताया कि संजय शाही अपनी भूमि बेच रहे हैं। झांसा देकर इन लोगों ने संजय के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये भेजवा दिए।
भूमि बैनामा करने के लिए उन्होंने संजय से कहा तो टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जिस भूमि को दिखाकर उन्होंने रुपये लिए हैं वह दूसरे की है। रुपये वापस मांगने पर संजय शाही और उनके साथी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रामगढ़ताल थाना पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story