भारत

पत्नी की शिकायत पर डॉक्टर पति गिरफ्तार, चाकू से हमला करने का लगाया आरोप

Admin2
10 Aug 2021 2:37 PM GMT
पत्नी की शिकायत पर डॉक्टर पति गिरफ्तार, चाकू से हमला करने का लगाया आरोप
x
फाइल फोटो 
अरेस्ट

महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विश्रांतवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब शहर के धनोरी इलाके में डॉक्टर दंपति के बीच उनके घर पर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में घर आया था और पत्नी द्वारा अपनी बहन की शादी में शामिल होने की बात कहने के बाद उसने उससे झगड़ा किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू उठा लिया और उसके बाल काट दिए, इसके पहले उसकी पीठ पर वार किया। महिला ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Next Story