भारत

डॉक्टर पति पर पोर्न वीडियो शूट करने का आरोप, पत्नी ने सबूत होने का किया दावा

Nil dhankar
20 May 2025 7:47 AM IST
डॉक्टर पति पर पोर्न वीडियो शूट करने का आरोप, पत्नी ने सबूत होने का किया दावा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। संतकबीरनगर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जेल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे पर उनकी पत्नी ने एक लड़के के साथ पोर्न फिल्म बनाने और उसे पोर्न साइट पर बेचने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस और अधिकारियों को कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पत्नी ने विरोध करने पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया है। पत्नी का दावा है कि डॉक्टर के घर के अंदर कई राज छिपे हैं पुलिस ने सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज किया। उधर, डॉक्टर ने पत्नी से विवाद का पुराना वीडियो जारी किया है। डाक्टर से संपर्क की कोशिश की गई तो वह आवास पर मौजूद नहीं थे और उनका मोबाइल नंबर बंद मिला। देर रात पुलिस ने डॉक्टर के कमरे का ताला तोड़ जांच शुरू कर दी।

सिम्पी पांडेय ने पुलिस को बताया है कि उसके पति डॉ. वरुणेश दूबे जिले में चिकित्सक हैं। पहले वह उनके साथ सरकारी आवास में रहती थी। कुछ समय पहले डाॅक्टर ने उसे जबरन गोरखपुर में स्थित मेरे आवास पर पहुंचा दिया। जब यहां आने को बोलती थी तो मेरे साथ मारपीट करते थे। पता करने के बाद पता चला कि मेरे पति एक लड़के को आवास पर लाकर पोर्न वीडियो बनाते हैं। उसे पोर्न साइट पर अपलोड करके पैसा भी कमाते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे जब यह जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिससे आक्रोशित होकर पति ने मारा-पीटा भी। जब वह जिले में स्थित सरकारी आवास पर पहुंची तो वहां पर ताला बंद करा दिया गया। पीड़िता ने बताया कि आवास की तलाशी ली जाए तो सभी साक्ष्य और कुकृत्य सामने आ जाएगा।

लड़के के साथ पोर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोप में घिरे जिला कारागार अस्पताल व सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे की पत्नी शिम्पी पांडेय उनके सरकारी आवास के बाहर ही जमा हैं। अपने परिवार के साथ आवास की रखवाली कर रही शिम्पी प्रशासन से ताला खुलवाने की जिद पर अड़ी हैं। उनका दावा है कि आवास के भीतर ही चिकित्सक के सभी राज छिपे हैं। यदि ताला खोलकर पुलिस सभी साक्ष्य संकलित नहीं करेगी तो चिकित्सक उसे हटाने में सफल हो जाएंगे। पीड़ित पत्नी ने जिलाधिकारी से मिलकर भी शिकायत की। डीएम ने मामले में सीएमओ को भी जांच सौपी है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story