भारत

पत्नी की अवैध संबंधों से परेशान डॉक्टर ने किया सुसाइड...मृतक के पिता ने किया चौकाने वाला खुलासा

Admin2
21 Nov 2020 3:24 PM GMT
पत्नी की अवैध संबंधों से परेशान डॉक्टर ने किया सुसाइड...मृतक के पिता ने किया चौकाने वाला खुलासा
x
बहू के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बड़े अस्पतालों में शुमार मेदांता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सुसाइड कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अपने परिवार के साथ सेक्टर 49 ऑर्चिड पेटल्स सोसायटी में रहते थे। इनकी एक बेटी जोधपुर में पढ़ाई करती है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर अभी इस मामले में कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

मृतक डॉक्टर के पिता ने इस बारे में अपनी बात कही है। उनका कहना है कि उनका बेटा पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था और अक्सर इस मामले को लेकर दोनों में मनमुटाव भी हो जाता था। पिता ने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बहू की वजह से ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है। पिता ने बहू के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है।

मृतक के पिता बुजुर्ग विनोद सोढ़ी ने बताया कि वह पत्नी के साथ भिवाड़ी में रहते हैं। जबकि बेटा मनुज सोढ़ी अपनी पत्नी मोनिका के साथ गुड़गांव में ऑर्चिड पेटल्स सोसायटी के में रहता था। वो कई साल से मेदांता में डॉक्टर था। मोनिका भी एक निजी स्कूल में टीचर है। अगस्त महीने में बेटा उनके पास भिवाड़ी आया और खूब रोया। पोती जोधपुर में पढ़ रही है। पोती ने बेटे को बताया था कि मां के किसी के साथ अवैध संबंध है।

बीते तीन साल से यह सब चल रहा था, जिसके चलते मानसिक तौर पर वह परेशान था। इसी के चलते बेटी को पढ़ाई के लिए घर से दूर भेज दिया। अगस्त में आकर उसने इस सबके बारे में बताया था कि आए दिन घरेलू कलह होती है। मोनिका मानने को तैयार नहीं है। बेटे को इस सबका पता ही नहीं चलता, अगर पोती ने न बताया होता।



Next Story