डॉक्टर का शादीशुदा महिला से था अफेयर, इंजेक्शन देकर की बड़ी घटना, ऐसे हुआ खुलासा

यूपी के गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी खुद भी शादीशुदा है. यह पूरा मामला मसूरी इलाके का बताया गया है. पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया.
बीते 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक महिला संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी. महिला की गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मिली. हाल ही में पुलिस को पता चला कि महिला, इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी. पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था.
पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी इस्माइल को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो महिला को बहाने से हरियाणा ले गया था. जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी.
इसके बाद महिला की लाश को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा कर वह वापस लौट गया. इतना ही नहीं उसने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था. इसी वजह से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





