भारत
डॉक्टर की मौत, छात्रा लापता...कार बेकाबू हुई, देखें मंजर
jantaserishta.com
21 Sept 2025 10:51 AM IST

x
मचा कोहराम.
चंबा: हिमाचल के चंबा जिले में चंबा-पठानकोट एनएच हाईवे-3 पर परेल घार के पास एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में समा गई. इस हादसे में चंबा मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक इंटर्न छात्रा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई. हादसे में दो अन्य इंटर्न्स घायल हुए हैं.
पुलिस के अनुसार, ये हादसा शनिवार देर रात हुआ, जब चार इंटर्न्स को ले जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार तेज गति में थी और चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.
मृतक इंटर्न डॉक्टर की पहचान मेडिकल कॉलेज चंबा के एक छात्र के रूप में हुई है, जबकि लापता छात्रा की तलाश में बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं. रावी नदी के तेज बहाव के कारण खोज कार्य में काफी चुनौतियां आ रही हैं. घायल हुए दो अन्य इंटर्न्स को तत्काल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सड़क की स्थिति व हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है. चंबा-पठानकोट एनएच पर अक्सर हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसके लिए सड़क की खराब स्थिति और खतरनाक मोड़ों को जिम्मेदार ठहराया जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





