भारत

पहले मॉल गए, फिर रेलिंग पर चढ़े, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
14 March 2023 8:42 AM IST
पहले मॉल गए, फिर रेलिंग पर चढ़े, उसके बाद जो हुआ...
x

DEMO PIC 

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें आवाज लगाकर रोकना चाहा मगर वे तब तक रेलिंग को पार करते हुए नीचे कूद गए।
इंदौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सेवानिवृत्त चिकित्सक ने एक मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है, मगर माना जा रहा है कि वे रीढ़ की हडडी की बीमारी से ग्रसित थे और उसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौइथराम अस्पताल से सेवानिवृत्त चिकित्सक 65 वर्षीय डा. मनमोहन सोनी सोमवार की दोपहर को सी-21 मॉल पहुंचे थे। उन्होंने कार के चालक को बाहर ही छोड़ दिया और वे भीतर चले गए। उसके बाद वे मॉल की चौथी मंजिल पर गए और वहां रेलिंग पर चढ़े। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें आवाज लगाकर रोकना चाहा मगर वे तब तक रेलिंग को पार करते हुए नीचे कूद गए।
बताया गया है कि मॉल में नीचे खड़े लोगों ने उन्हें बचाने की कोषिष की और सीधे अस्पताल ले गए, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डा सोनी की पत्नी भी चिकित्सक है और बेटी मुम्बई में रहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story