भारत

डॉक्टर पर चाकू से हमला, अब जो पता चला वो हैरान करने वाला है!

jantaserishta.com
31 Oct 2025 8:06 AM IST
डॉक्टर पर चाकू से हमला, अब जो पता चला वो हैरान करने वाला है!
x
जानें पूरी स्टोरी.
मुंबई: मुंबई के परेल इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां केईएम अस्पताल (KEM Hospital) के 26 साल के डॉक्टर पर चाकू से हमला किया गया. यह हमला कथित रूप से उसकी गर्लफ्रेंड के भाई और उसके दो साथियों ने मिलकर किया. इस हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है.
एजेंसी के मुताबिक, यह घटना बुधवार की सुबह परेल स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जो केईएम अस्पताल के ठीक बाहर है. घायल डॉक्टर की पहचान डॉ. विशाल यादव के रूप में हुई है, जो केईएम अस्पताल के सीवीटीएस (CVTS) विभाग में कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि डॉ. यादव का प्रेम प्रसंग उसी विभाग में कार्यरत एक महिला के साथ था.
पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार को हाल ही में इस रिश्ते के बारे में पता चला था, जिसके बाद उसके भाई ने गुस्से में आकर यह हमला किया. आरोपी की पहचान फरीद खान के रूप में हुई है, जो महिला का भाई है. फरीद के साथ उसके दो साथी नबील और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था. इन तीनों ने मिलकर डॉ. यादव पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.
हमले के बाद स्थानीय लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने घायल डॉक्टर को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी फरीद खान, नबील और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बोईवाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घायल डॉक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इस घटना ने अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story