भारत

डॉक्टर गिरफ्तार, पीड़िता ने शादी की जिद की तो मुकरा और ट्रांसफर करवाया

jantaserishta.com
21 July 2023 10:41 AM IST
डॉक्टर गिरफ्तार, पीड़िता ने शादी की जिद की तो मुकरा और ट्रांसफर करवाया
x

DEMO PIC 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बाद उसने बातचीत भी बंद कर दी।
मुजफ्फरपुर: बिहार के गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शिशु विभाग में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. अतुल शेखर को गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस ने यौन शोषण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना में एक महिला चिकित्सक ने लिखित आवेदन देकर डॉ. अतुल शेखर पर पिछले दो साल से लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दो साल पहले डॉक्टर अतुल शेखर मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में तैनात थे और पीड़िता भी वहीं से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान दोनों में जान-पहचान हुई और दोनों काफी करीब आ गए। आरोप लगाया गया है कि डॉ. अतुल शेखर ने शादी का झांसा दिया और दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की जिद की तो वह मुकर गया और अपना ट्रांसफर गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल करवा लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बाद उसने बातचीत भी बंद कर दी। इधर, मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर पुलिस गुरुवार को गया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर ले आई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विधिसम्मत आगे की कारवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story