भारत
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
jantaserishta.com
27 Nov 2026 11:37 AM IST

x
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आते ही देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। सुबह और शाम को धुंध और धुआं ज्यादा दिखता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिर में दर्द और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि ये थकान, टेंशन, मोबाइल ज्यादा चलाने या नींद पूरी न होने से हो रहा है पर कई बार वजह प्रदूषित हवा भी इसकी वजह होती है। जिन लोगों को पहले से माइग्रेन यानी सिर के दर्द की परेशानी है, उन्हें प्रदूषित हवा में और ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
हवा में बहुत छोटे-छोटे धूल के कण होते हैं, जो हमें दिखते भी नहीं हैं। सांस लेते समय ये कण हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं। इनमें से कुछ कण थोड़े बड़े होते हैं और कुछ इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं। जब ये कण शरीर में जाते हैं तो शरीर के अंदर जलन और सूजन जैसी परेशानी शुरू हो जाती है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब हम लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहते हैं, तो इसका असर सांस और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी पड़ता है। शरीर में सूजन और खून के बहाव में बदलाव की वजह से सिरदर्द बढ़ सकता है।
जब हवा बहुत खराब होती है और हम लंबे समय तक बाहर रहते हैं, तो सिरदर्द होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषित हवा से नाक और गले में जलन, गले में खराश, खांसी और आंखों से पानी आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर की ये परेशानी भी सिर में भारीपन और दर्द बढ़ा सकती है।
जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है, उनमें प्रदूषित हवा दर्द को बढ़ा सकती है और उसे तेज कर सकती है। अगर इसके साथ नींद कम होना, टेंशन, पानी कम पीना या मौसम बदलना भी जुड़ जाए, तो परेशानी और बढ़ जाती है।
माइग्रेन या बार-बार सिरदर्द वाले लोगों को प्रदूषित हवा के दिनों में ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, ट्रैफिक में काम करने वाले लोग, सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, बिल्डिंग बनाने वाले मजदूर और बाहर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को प्रदूषित हवा का सामना ज्यादा करना पड़ता है।
प्रदूषित हवा से पूरी तरह बचना मुश्किल है पर इससे सावधानी बरत सकते हैं। बाहर निकलने से पहले एक्यूआई देखें। हवा बहुत खराब हो, तो सुबह की सैर, दौड़ या बाहर एक्सरसाइज करने से बचें। जरूरी काम से बाहर जाना हो तो एन-95 मास्क पहनें, जो हवा के छोटे कणों से बचाता है।
घर की हवा साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रदूषित हवा ज्यादा हो तो खिड़की-दरवाजे लंबे समय तक खुले न रखें। घर में सिगरेट, अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल भी कम करें, क्योंकि इनसे घर की हवा और खराब होती है।
अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, अचानक बहुत तेज हो जाए या इसके साथ उल्टी, नजर में बदलाव, कमजोरी, बोलने में दिक्कत या बेहोशी जैसी बात हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Tagsheadache
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





