भारत
क्या आप भी टॉयलेट में करते हैं फोन का इस्तेमाल?, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
jantaserishta.com
1 Dec 2024 1:55 PM IST

x
नई दिल्ली: क्या आप भी ऐसे लोगों की फेहरिस्त में शामिल हैं , जिन्हें टॉयलेट में फोन चलाने की आदत है। अगर हां, तो अब हो जाइए सवधान, नहीं तो आप ऐसा करके जाने-अनजाने में कई तरह की बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं, जो आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, टॉयलेट एक ऐसी जगह है, जहां कई तरह के जर्म और बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप टॉयलेट में फोन चलाने से बचें। टॉयलेट सीट, नल और फ्लश के बटन में ढेर सारे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप ऐसी जगहों पर फोन चलाने से बचें। अगर आप यहां फोन चलाएंगे, तो विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और जर्म के आपके शरीर में प्रवेश करने की संभावना बढ़ जाती है।
जब आप टॉयलेट जाते हैं, तो आप हाथ धोते हैं। ऐसी स्थिति में जब आप टॉयलेट में फोन चलाते हैं, तो उस पर भी कई तरह की बैक्टीरिया बैठ चुके होते हैं, जो आप अपने आंखों से नहीं देख पाते हैं और आप अपने फोन को धो भी नहीं सकते हैं। ऐसी स्थिति में जब आप आगे भी इसी तरह से अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो बैक्टीरिया आपके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लेता है और इस तरह से आप कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं।
यही नहीं, टॉयलेट में लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल किए जाने से कब्ज की समस्या भी देखने को मिलती है। टॉयलेट में 30 मिनट से अधिक समय तक बैठने से बवासीर की समस्या भी देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में लोगों को टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों का प्रवेश द्वार बना देता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, वॉशरूम में लंबे समय तक बैठकर फोन चलाने से आपको मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में आप एक पोजीशन में लंबे समय तक बैठे रहते हैं, इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।
यही नहीं, टॉयलेट में फोन चलाने से लोगों में मानसिक तनाव की भी समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा, अनिद्रा की समस्या भी लोगों के बीच में देखी जा रही है। लिहाजा इन सभी समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोगों को टॉयलेट में फोन चलाने से बचना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





