ट्रेनों में चढ़ते ही संगीत सुनकर मत होना हैरान, रेलवे ने किया खास इंतजाम

नई दिल्ली: शताब्दी (Shatabdi) और वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) में यात्री जल्द ही अपनी रेल यात्रा के दौरान रेडियो मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सफर के दौरान यात्रियों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए हैं. उत्तर रेलवे (Northern Railway) यात्रियों के एड्रेस सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों में कस्टमाइज्ड म्यूजिक एक्सपीरियंस और RJ एंटरटेनमेंट पेश करेगा. इस पहल का उद्देश्य वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है. ट्रेनों में इस तरह के संगीत की उपलब्धता यात्रियों को पसंद आएगी. रेलवे ने एक बयान में कहा, यात्रा के साथ संगीत सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है और यात्रा में अच्छे मूड की संभावनाओं को बढ़ाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





