भारत
डीएम का निर्देश, रोज सोशल मीडिया पर डाली जाएगी टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट
jantaserishta.com
20 July 2023 4:58 PM IST

x
मुनाफाखोरी रोकने के लिए अब जिला प्रशासन रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा।
देहरादून: पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर टमाटर आम लोगों के दायरे से बाहर होता जा रहा है। टमाटर और अन्य सब्जियों के दामों में मुनाफाखोरी रोकने के लिए अब जिला प्रशासन रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा।
जिलाधिकारी सोनिका ने इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर और सब्जियों को मनमाने दामों में बेचा जा रहा है। दामों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टमाटर के दाम तय किए गए हैं। लेकिन, इसके बाद भी फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में मुनाफाखोरी रोकने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मंडियों में सब्जियों के दामों में एकरूपता रहे, इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी एवं मंडी निरीक्षक प्रत्येक खुदरा एवं फुटकर सब्जी की दुकानों, ठेली, रेहड़ी पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करें और रोजाना की दरों की सूची प्रेषित करें।
उन्होंने कहा कि रोजाना सब्जी की लिस्ट जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकांउट पर भी प्रसारित की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह आदि मौजूद रहे।
Tagsटमाटरटमाटर दामसोशल मीडियाजिलाधिकारी सोनिकादेहरादून डीएमTomatotomato pricesocial mediaDistrict Magistrate SonikaDehradun DM
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





