डीएम ने उठाया कड़ा कदम: अस्पताल ने कोरोना मरीज को नहीं किया भर्ती तो कटेगी पानी-बिजली, सड़कों पर बैनर लगवाकर दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है. रोज आने वाले नए आंकड़े डरा रहे हैं. मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा डर, हॉस्पिटल जाने का सता रहा है. वो भी तब जब हॉस्पिटल में जगह नहीं मिल पा रही है. ऐसे में झांसी के डीएम ने कोरोना मरीजों की परेशानी को समझते हुए बड़ा कदम उठाया है. झांसी के जिलाधिकारी आंध्र वामसी ने शहर के चौराहों और सड़कों पर बैनर और पोस्टर लगवा दिए हैं. ये बैनर और पोस्टर शहर के हॉस्पिटल के हैं, जिन पर उनका नाम और पता लिखा हुआ है. डीएम ने साफ कहा है कि यदि कोई कोरोना का मरीज है, तो उन्हें इन अस्पताल में भर्ती करा सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





