उल्टा तिरंगा फहराने के बाद चर्चा में DM साहब, अब कही ये बात

उत्तर प्रदेश के औरैया में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, लेकिन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बिना देखे ही उल्टा झंडा फहरा दिया. कलक्ट्रेट भवन ककोर में हुए ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाया गया और उल्टे झंडे को सलामी दी गई. हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान न तो जिलाधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया और ना ही मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों द्वारा कमेंट्स की बारिश की जा रही है.
DM औरैया सुनील कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज आरोहण में भारी लापरवाही व घोर अपमान
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 15, 2021
कृ संज्ञान लें.@UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/aPNtewyAHv
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





