भारत

DM ने पेश की मिसाल, शहीद BSF जवान की बेटी का किया कन्यादान, पिता का निभाया फर्ज

jantaserishta.com
3 Dec 2020 10:52 AM IST
DM ने पेश की मिसाल, शहीद BSF जवान की बेटी का किया कन्यादान, पिता का निभाया फर्ज
x

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डीएम अमित किशोर देर रात अचानक मृतक बीएसएफ जवान के घर पहुंच गये और मृतक जवान की बेटी का कन्यादान किया. इस विवाह समारोह में डीएम की पत्नी भी मौजूद रहीं और डीएम अमित किशोर ने सपरिवार नव दम्पति को आशीर्वाद भी दिया और एक पिता का फर्ज निभाया.

दरअसल, सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मझौली राज कस्बे के रहने वाले अजय कुमार बीएसएफ के 88वीं बटालियन में तैनात थे. जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में 25 अगस्त 2018 में एक घटना के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद मृतक जवान के परिवार की स्थिति बिगड़ गई. मृतक जवान की लड़की शिवानी रावत ने डीएम अमित किशोर को एक भावुक पत्र लिखा जिसमें इस बात का जिक्र किया कि वो सपरिवार सहित उनका कन्यादान करें.
डीएम को इस पत्र ने लड़की के घर जाने को मजबूर कर दिया. जिसके बाद डीएम अपनी पत्नि के साथ मृतक जवान के घर पहुंच गए और उन्होंने नव दम्पति को वो सब कुछ दिया जो एक पिता अपनी बेटी के विदाई के दौरान देता है. जब डीएम अपने परिवार सहित लड़की के घर पहुंचे तो घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
डीएम अमित किशोर ने बताया कि जिलाधिकारी से एक गरीब को जिस प्रकार की अपेक्षा होती है उसे निभाया है. वहीं, लड़की भी डीएम के परिवार को पाकर बहुत खुश थी. दुल्हन ने बताया कि मैंने डीएम को एक पत्र लिखा था कि मेरे शादी के समय मेरा कन्यादान आप करें डीएम सर ने घर आकर हम सबका मनोबल बढ़ाया और मेरा कन्यादान किया हम सब बहुत खुश हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story