भारत

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष को हिस्ट्रीशीटर बनाने का विरोध, डीएम दफ्तर का घेराव

jantaserishta.com
10 Oct 2023 11:02 AM IST
हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष को हिस्ट्रीशीटर बनाने का विरोध, डीएम दफ्तर का घेराव
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी तोमर के खिलाफ गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। इसके खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन हो रहा है। कई साधु-संतों ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। डीसीपी ने साफ तौर पर कह दिया है कि जनपद में धारा-144 लागू है। अगर बिना अनुमति लोग इकट्ठा होते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
दरअसल 23 सितंबर को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में नाले में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस सूचना पर पिंकी चौधरी अपने समर्थकों सहित पहुंचे थे। यहां वे फेसबुक लाइव पर आए और हिन्दुओं के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने इस मामले में 2 अक्टूबर को पिंकी चौधरी पर एफआईआर दर्ज की थी। एक अक्टूबर को राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस द्वारा 'जय माता दी' स्टीकर लगे वाहन का चालान काटने पर हिन्दू रक्षा दल ने हंगामा किया और धरना दिया छा।
यहां भी पिंकी चौधरी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता की, मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। इस मामले में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने थाना नंदग्राम में भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया व 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तीन अक्टूबर को साहिबाबाद पुलिस ने पिंकी चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पुराने चार मुकदमों का हवाला दिया गया है, जो अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
डीसीपी शुभम पटेल ने बताया, पिंकी चौधरी पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 7 अक्टूबर को पुलिस ने पिंकी चौधरी की हिस्ट्रीशीट खोल दी। इस कार्रवाई के खिलाफ पिंकी चौधरी ने मंगलवार को गाजियाबाद में डीएम दफ्तर घेरने का ऐलान किया। पिंकी चौधरी ने सोमवार रात वीडियो बयान जारी कर कहा, 'मैं थाने की दीवार पर अपराधियों की सूची में अपना नाम नहीं लिखवा सकता। इसलिए आज डीएम कार्यालय पर परिवार सहित इच्छामृत्यु मांगने आ रहा हूं।'
इधर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि सहित कई साधु-संतों ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दे दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story