भारत

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Admin Delhi 1
29 May 2023 1:00 PM GMT
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश
x

नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्धनगर के DM मनीष कुमार वर्मा ने जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने तथा उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

जनपद के औद्योगिक विकास को और गति प्रदान करने एवं उद्योग बंधुओं के सम्मुख आने वाली समस्याओं का तत्काल प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में उद्यमी संगठन से जुड़े हुए समस्त प्रतिनिधियों की समस्याओं को बहुत ही गहनता के साथ सुना।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला जनपद है और जनपद के औद्योगिक विकास में उद्यमियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए अधिकारियों को दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि उद्यमी प्रतिनिधियों के द्वारा उद्योग से जुड़ी हुई जो समस्या है उसे अभियान चलाकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करें। प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से उद्यमियों के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उद्यम बंधु तक प्रमुखता के साथ पहुंचाए जाने की कार्रवाई भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों का आह्वान किया कि उनके द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर उद्योग बंधु की बैठक का इंतजार न किया जाए। वह आने वाली समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन को तत्काल जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने किया।

Next Story