भारत

UP NEWS: यूपी के कई जिलों के डीएम बदले

jantaserishta.com
30 Sept 2023 12:16 PM IST
UP NEWS: यूपी के कई जिलों के डीएम बदले
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए है। कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यूपी सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार झांसी, फतेहपुर, बरेली, बाराबंकी और महराजगंज के डीएम बदल गए हैं।
2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, जो कि नगर आयुक्त मथुरा थे, उन्हें महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। खाद्य विभाग की निदेशक कृतिका ज्योत्सना को सुलतानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बलिया के सीडीओ आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक इंदुमती को फतेहपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अविनाश कुमार को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी को चित्रकूट धाम मंडल का प्रभारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथि सेन शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम को बेसिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज को वर्तमान पद के साथ व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग का भी प्रभार दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story