भारत

DM अपूर्वा दुबे चर्चा में, वायरल लेटर के बारे में जानें

jantaserishta.com
12 Jun 2022 12:53 PM IST
DM अपूर्वा दुबे चर्चा में, वायरल लेटर के बारे में जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी आवास में गाय के इलाज के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से जारी एक सरकारी आदेश अब वॉट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया है, जिसके बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया. जब इस बारे में अपर मुख्य पशुधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि आदेश तो जारी किया है, जिसमें डॉक्टरों की प्रतिदिन के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है. लेकिन किसी सरकारी कर्मचारी ने इस लेटर को वायरल कर दिया है.

फतेहपुर जिले की डीएम अपूर्वा दुबे के आवास में पाली गई गाय की तबीयत खराब होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने बारी बारी से 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई. जिसका एक सरकारी आदेश भी वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया. इसी आदेश पत्र को ग्रुप में जुड़े किसी कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस मामले में पल्ला झाड़ रहे हैं.
दरअसल, सरकारी पत्र में लिखा हुआ है कि डीएम महोदया की गाय की चिकित्सा करने के लिए पशु चिकित्साधिकारी की प्रतिदिन सुबह-शाम की ड्यूटी लगाई जाती है. साथ ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सनगांव इन संबंधित डॉक्टरों से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन सुबह-शाम देखने की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन के माध्यम से देंगे. इस मामले में शिथिलता अक्षम्य है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story