भारत
एनईपी पर डीके शिवकुमार के सवाल- भाजपा शासित राज्यों में नीति लागू क्यों नहीं हुई ?
jantaserishta.com
18 Aug 2023 2:09 PM IST

x
बेंगलुरु :कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को खत्म करने पर भाजपा ने विरोध जताया है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि एनईपी उनका (भाजपा) राजनीतिक एजेंडा था। इसे उनके शासित राज्यों में लागू नहीं किया गया है।
डीके शिवकुमार ने जोर देते हुए कहा कि यह राज्य का विषय है, राष्ट्रीय विषय नहीं। पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि एनईपी लागू करना भाजपा का निर्णय था। हम शुरू से कह रहे हैं कि हम इस पर पुनर्विचार करेंगे। बिना बुनियादी ढांचा तैयार किए, इसे जल्दबाजी में लागू किया गया।
शिवकुमार ने सवाल पूछा कि एनईपी को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और गुजरात में क्यों लागू नहीं किया गया... जहां भाजपा सत्ता में है?
डीके शिवकुमार के मुताबिक हमारे लोगों के बीच एक चिंता है। पूरी दुनिया ने बेंगलुरु को आईटी राजधानी, सिलिकॉन वैली, स्टार्टअप हब और मेडिकल हब के रूप में स्वीकार किया है। इसका कारण प्राथमिक से लेकर स्नातकोत्तर तक की हमारी शिक्षा का स्तर है। एनईपी आवश्यक नहीं था। यदि एनईपी में अच्छे पहलू हैं, तो उन पर पुनर्विचार किया जाएगा।
डीके शिवकुमार के मुताबिक एनईपी में जो भी अच्छा है, उस पर निश्चित रूप से गौर किया जाएगा। एनईपी एक राजनीतिक एजेंडा है। यह नागपुर शिक्षा नीति है। समिति के सदस्यों ने बताया है कि उन्हें अवधारणा समझ में नहीं आई। उनसे सिर्फ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया। उन्होंने आगे कहा कि जब एनईपी लागू किया गया था तो हमने कहा था, इसे संशोधित किया जाएगा और एक राज्य नीति बनाई जाएगी। भाजपा ने एनईपी को केवल कर्नाटक में ही क्यों लागू किया?
राज्य हमेशा से मजबूत रहा है और चाहे वह तकनीकी शिक्षा हो या मेडिकल शिक्षा, सभी मामलों में यह प्रथम स्थान पर है। केवल राजनीतिक लाभ पाने और पार्टी आकाओं को खुश करने के लिए एनईपी को राज्य में लागू किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





