भारत

डीके शिवकुमार दिल्ली रवाना, दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
16 May 2023 9:41 AM IST
डीके शिवकुमार दिल्ली रवाना, दिया बड़ा बयान
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली रवाना होने से पहले कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारी संख्या 135 है, मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। अगर पार्टी चाहती है तो वे मुझे जिम्मेदारी देंगे। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा

डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया, कौन बनेगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री? विधानसभा चुनाव 2023 में शानदार जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मची उथल पुथल जारी है।
कर्नाटक के सीएम के नाम पर दिल्ली में मंथन जारी है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया दोनों सीएम पद के लिए मजबूत दावेदारी कर रहे हैं, ऐसे में किसे सीएम बनाया जाए, इसे लेकर कांग्रेस पशोपेश में है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर सोमवार रात तक कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन ये बेनतीजा रही। सिद्धारमैया ने सोमवार से ही दिल्ली में डेरा डाला हुआ है, जबकि डीके शिवकुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हुए. माना जा रहा है कि आज सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story