भारत

डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने, ली शपथ

jantaserishta.com
3 Jun 2026 4:16 PM IST
डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने, ली शपथ
x
डीके शिवकुमार देश के सबसे धनी सीएम.
Bengaluru: डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है, जिससे राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हो गई है. इसी के साथ सूबे के लिए नया अध्याय शुरू हो रहा है. यह शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के सीनियर नेता, पार्टी कार्यकर्ता और आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
शिवकुमार का शपथ ग्रहण सिद्धारमैया के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिससे कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. यह घटना उनके नेतृत्व में राज्य के लिए एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत का संकेत है.
उनके अलावा जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली. 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं. इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं. सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे.
डीके शिवकुमार देश के सबसे धनी सीएम
डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री होंगे. वो 1440 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं. उन्हें देश के सबसे अमीर नेताओं और विधायकों में गिना जाता है. राजनीति के अलावा वो माइनिंग, रियल एस्टेट और एजुकेशन सेक्टर के एक सफल कारोबारी हैं.
ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार भारत के सबसे अमीर विधायक हैं. अब वे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री भी होंगे. डीके शिवकुमार के पास 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति है. डीके शिवकुमार का बिजनेस एम्पायर मुख्य रूप से रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग (खनन) और शिक्षा क्षेत्रों में फैला हुआ है. बेंगलुरु में स्थित ग्लोबल मॉल के वे मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 900 करोड़ है.
वे कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर्स कंपनियों में हिस्सेदारी रखते हैं. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार वीक्रॉस डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, कौस्तूबा प्रोजेक्ट्स और आईकॉन प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों में उनके बड़े शेयर और निवेश हैं.
डीके शिवकुमार जितने सफल बिजनेसमैन हैं, उतने ही सफल राजनेता भी हैं. उन्हें कांग्रेस का संकट मोचन माना जाता है. उन्होंने 1989 से अब तक लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीता है. वह कर्नाटक के कनकपुरा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. यहां उनकी मजबूत पकड़ है. उन्हें 'कनकपुरा का रॉकस्टार' और 'कनकपुर बंदा' कहा जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story