दिवाली ऑफर! आज से शुरू होगी Flipkart की सेल, इन पर मिलेगा डिस्काउंट

Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल के बाद बिग दिवाली सेल आज से शुरू होने जा रही है. ये सेल दिवाली से पहले चार नवंबर तक चलेगी. इस सेल में आपको आपकी जरूरत का लगभग हर सामान सस्ते दामों में मिल सकता है. अगर आपने बिग बिलियन सेल में फायदा नहीं उठाया तो आपके पास डिस्काउंट ऑफर्स के साथ शॉपिंग करने का एक और मौका है. इस सेल में आप इलेक्ट्रिकल एप्लायंस, मोबाइल, लेपटॉप के अलावा कपड़े भी छूट के साथ खरीद सकते हैं.
ये ऑफर्स होंगे अवेलेबल
फ्लिपकार्ट की इस बिग दिवाली सेल में फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को पहले सेल का फायदा उठाने का मौका मिल रहा है. प्लस मेंबर्स के लिए ये सेल कर रात 12 बजे से ही शुरू की जा चुकी है. फ्लिपकार्ट के मुताबिक एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के कार्ड से शॉपिंग करने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा. वहीं डेबिट कार्ड पर भी ईएमआई का ऑप्शन अवेलेबल होगा.
इन पर मिलेगा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा. इसमें कस्टमर्स 70,000 रुपये वाले LG G8X Dual फोन को 24,990 रुपये में खरीद पाएंगे. साथ ही 27,990 रुपये की कीमत वाले Vivo V20 को इस सेल में 24,990 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा. वहीं Samsung Galaxy F41 की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन आप इस सेल में इस फोन को 15,499 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं. इतना ही नहीं स्मार्टफोन्स के अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे टीवी, लैपटॉप, स्पीकर्स, कैमरा और हेडफोन्स पर भी छूट मिलेगी. आप इस सेल में किचन एप्लायंस भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





