दिवाली की रात: कई जगह लगी आग, आए 201 फोन कॉल, जानें सब कुछ

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिवाली की रात दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अगलगी की भी काफी घटनाएं हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं हुईं। हालांकि, पहले से ही मुस्तैद फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग की लपटों पर काबू पा लिया। जिसकी वजह से अगलगी की घटनाओं में बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दिवाली के मौके पर इस बार दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। वर्ष 2021 में जहां दिवाली पर रात 12 बजे तक आग लगने की 152 घटनाएं हुई थी तो वहीं वर्ष 2022 में आग लगने की 201 कॉल रात 12 बजे तक दमकल विभाग को मिली हैं। इनमें प्रशांत विहार के एक रेस्तरां और नरेला की दो फैक्ट्री में आग लगने की बड़ी घटनाएं थी। इन दोनों ही जगह पर आग को काबू पाने में दमकल को 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





