भारत
हमारी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है दीपावली: सचदेवा
jantaserishta.com
18 Oct 2025 5:33 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है। दिल्ली भाजपा चीफ ने कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का उत्सव है। दीपों का यह पर्व हमारे समाज में एकता, प्रेम और नई ऊर्जा का संदेश लेकर आता है।
कर्तव्य पथ पर डेढ़ लाख से अधिक दीये जलाए जाने पर आईएएनएस से बातचीत के दौरान दिल्ली भाजपा चीफ ने कहा कि अब दिल्ली में भाजपा की सनातनी सरकार है, जो अपने धर्म और संस्कृति का आदर व सम्मान करना जानती है।
सचदेवा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस बार कर्तव्यपथ पर डेढ़ लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। यह दिल्ली के लिए एक अद्भुत संदेश होगा कि दिल्ली इसी तरह जगमगाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह दीपावली दिल्लीवासियों के लिए डबल उत्सव के साथ मनाई जा रही है। ग्रीन पटाखों के मुद्दे पर सचदेवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है। इसका सीधा अर्थ है कि पिछली सरकारों ने एक विशेष धर्म को लक्ष्य करके दीपावली के उत्सव को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन, दिल्ली के लोग दीपावली ग्रीन पटाखों के साथ पूरे उमंग के साथ दीपावली मनाएंगे।
उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें, ग्रीन पटाखों का उपयोग करें, और पर्यावरण के प्रति सजग रहें। जीएसटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में कटौती की है, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में सचदेवा ने लिखा कि धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामना के साथ, समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि और शांति का वास हो यही मंगलकामना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





