भारत

दिवाली की बधाई, बिलासपुर में जश्न

Shantanu Roy
8 Nov 2026 9:49 PM IST
दिवाली की बधाई, बिलासपुर में जश्न
x
बिलासपुर। गोविंद सागर झील के किनारे बसे ऐतिहासिक शहर बिलासपुर में आज रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेन मार्केट, रौड़ा सेक्टर, चंगर और लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की खूब चहल-पहल रही। कहीं लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा सामग्री खरीदते नजर आए तो कहीं मिट्टी के दीये, फूलों की मालाएं, मिठाइयां और रंग-बिरंगी सजावटी लाइटें खरीदने में व्यस्त रहे। त्योहार की इस रौनक ने छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम संचालकों तक के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी बाजारों में पारंपरिक मिट्टी के दीयों की खूब मांग देखने को मिल रही है। कुम्हारों द्वारा तैयार किए गए दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा थालियां, रंगोली और गेंदे के फूलों की मालाएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में दुकानें सजाने पहुंचे छोटे कारोबारियों के लिए भी दीपावली अच्छी कमाई का अवसर लेकर आई है।
लोकल उत्पादों और पारंपरिक सजावटी सामान की खरीदारी से छोटे दुकानदारों को भी त्योहार का लाभ मिल रहा है। दीपावली के स्वागत के लिए जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहोंए बाजारों और सरकारी भवनों को रंग.बिरंगी बिजली की लडिय़ों से सजाया गया है। जिला प्रशासन और नगर परिषद के भवन भी आकर्षक रोशनी से जगमगा रहे हैं। घरों में भी साफ.सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैंए जबकि दमकल विभाग को भी अलर्ट रखा गया है।
Next Story