भारत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा
jantaserishta.com
28 Oct 2024 12:00 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। उनका चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। अब राज्य के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। पूर्व में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी की राशि का एरियर के तौर पर भुगतान किया गया था। अब सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों के लिए यह दोहरी खुशी का समय है, क्योंकि दीपावली के साथ ही एक नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस भी है। ज्ञात हो कि राज्य के कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की लंबे अर्से से मांग करते आ रहे थे। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। वहीं राज्य के कर्मचारियों को अब तक 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा था। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर तालाबंदी तक की चेतावनी दी थी।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश सरकारMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





