भारत

दिव्यांग वोटर घर पर करेंगे मतदान, कर्नाटक में मॉकड्रिल की गई

Nilmani Pal
30 April 2023 1:53 AM GMT
दिव्यांग वोटर घर पर करेंगे मतदान, कर्नाटक में मॉकड्रिल की गई
x

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियों के नेता इन अंतिम दिनों में जमकर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने भी 10 मई को होने वाले चुनाव की तैयारियां कर ली हैं। इस चुनाव में कई खास चीजें होंगी। जैसे- बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने के लिए एक नई पहल 'वोट फ्रॉम होम' की सुविधा होगी। करीब एक लाख वोटरों ने इस विकल्प का चुनाव किया है।

हर चुनाव में निर्वाचन आयोग कुछ नए प्रयोग करता है और उन्हें लागू भी करता है। ऐसा ही कुछ नया इस बार के कर्नाटक चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इस बार बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों के लिए घर से वोट डालने के लिए 'वोट फ्रॉम होम' व्यवस्था शुरू की गई है। यह मतदान पद्धति केवल उन लोगों पर लागू होती है जो या तो अपने घरों तक ही सीमित हैं या उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं।

इस नई मतदान व्यवस्था का राज्य में लगभग 5.71 लाख दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक आयु के 12,15,763 बुजुर्ग वोटरों को फायदा मिलेगा। कर्नाटक चुनाव आयोग के आयुक्त मनोज कुमार मीणा के मुताबिक, कुल 99,529 लोगों ने वोट फ्रॉम होम विकल्प को चुना है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 80,250 वरिष्ठ नागरिक और 19,729 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

Next Story