भारत
अस्पताल में दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी एक्सीडेंट के बाद हुए थे भर्ती
jantaserishta.com
18 Aug 2023 8:06 AM IST

x
आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिस कारण वे परेशान थे।
दक्षिण कन्नड़: कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता ने अस्पताल में आरोपी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिस कारण वे परेशान थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति और उसके दोस्त को बाइक से दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता और उसकी मां, जो उनके परिचित थे, उनसे मिलने अस्पताल आए थे। कुछ जरूरी काम के चलते मां ने अपनी नाबालिग बेटी को आरोपी महिला के पास छोड़ दिया, जो अपने प्रेमी से मिलने अस्पताल आई थी, जो दुर्घटना में घायल हो गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका नाबालिग लड़की का ध्यान भटकाकर आलिंगन-चुंबन में मशगूल थे। मगर लड़की ने उन्हें देख लिया। उन्हें डर था कि लड़की यह बात किसी को बता न दे। गुस्से में पुरुष आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को एक कोने में खींच लिया और अपनी प्रेमिका की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बाद में अपनी मां को घटना के बारे में बताया और मां ने मंगलुरु के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsमंगलुरुमंगलुरु न्यूज़मंगलुरु पुलिसदुष्कर्मअस्पतालmangalurumangaluru newsmangaluru policerapehospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





