भारत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला का रेप, रेंट एग्रीमेंट बनवाने गई थी कोर्ट, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
15 Feb 2021 3:31 PM IST
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला का रेप, रेंट एग्रीमेंट बनवाने गई थी कोर्ट, जानिए पूरा मामला
x

DEMO PIC

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हरियाणा के हिसार से एक 26 साल की तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तलाकशुदा महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक शख्स ने उसके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी भी दी.

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वो तलाकशुदा है और वो रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए कोर्ट में गई थी. जहां पर उसकी मुलाकात एक शमशेर सिंह नाम के शख्स से हुई. उसने कहा कि वो रेंट एग्रीमेंट बना देगा और उसने अपना मोबाइल नबंर भी उसे दिया. इसके अलावा महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि 11 फरवरी को मुझे कोर्ट परिसर में बुलाया और कहा कि तुम्हें किराया देकर रहना है तो मेरा घर भी देख लो.
तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार
महिला ने बताया कि आरोपी शख्स मुझे अपने साथ सेक्टर 15 स्थित अपने घर दिखाने के लिए ले गया. मकान देखने के बाद उसके साथ चाय पी और चली गई. लेकिन मैं अपने रेंट एग्रीमेंट संबंधित दस्तावेज छोड़ आई थी इसके बाद 12 फरवरी को उसने मुझे घर बुलाया और कमरे में बंद करने के बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया.
महिला का कहना है कि मैंने जब विरोध किया तो मुझे और बच्चे को मारने की धमकी दी और 1 लाख रुपये का ऑफर देकर मामले को रफा दफा करने की बात कही.
सिविल लाइन थाना प्रभारी बलवंत ने बताया कि उनके यहां एक महिला ने शिकायत दी थी जिसमें दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला की मेडिकल जांच भी करवाई गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story