भारत

नए जीवनसाथी मिलते तलाकशुदा महिला ने की बेटों की हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 Feb 2024 12:22 PM GMT
नए जीवनसाथी मिलते तलाकशुदा महिला ने की बेटों की हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार
x
खुलासा

बागपत। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दो मासूम बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या के बाद शवों को बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गांव के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हरियाणा के सोनीपत के विकास नगर कालोनी के रहने वाले राहुल की शादी सोनीपत की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। शादी के बाद रूबी ने दो बेटों को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक बेटों के जन्म लेने के बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा और साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं कोर्ट ने दोनों बेटों वंश ओर वीर को मां रूबी की सुपुर्दगी में दे दिया। रूबी के पूर्व पति राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी सोनीपत की फैक्ट्री में नौकरी करती थी। वहीं पर काम करने वाले बागपत के बरनावा निवासी नितिन से उसके प्रेम संबंध बन गए।

आरोप है कि 21 फरवरी को उसकी पूर्व पत्नी रूबी और उसके प्रेमी नितिन ने उसे फंसाने के लिए दोनों बच्चों को गायब कर दिया और सिविल लाइन थाने में बच्चों की लापता होने का मामला दर्ज कराया। इसके अगले दिन पुलिस ने उससे पूछताछ की। फिर नितिन ओर रूबी की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पुलिस को कुछ संदेह हुआ। सीसीटीवी फुटेज दोनों प्रेमी-प्रेमिका बच्चों को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सारा राज उगल दिया। नितिन ने बताया कि उसने प्रेमिका के 11 साल के बेटे वंश और 7 साल के वीर की हत्या कर शव बागपत के निरोजपुर गांव जंगल में फेंक दी। सोनीपत के सिविल लाइन थाने की पुलिस नितिन को साथ लेकर उसी रात बागपत पहुंची और फिर उसकी निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद किया।

Next Story