भारत

तलाक पीड़िता ने अपनाई हिन्दू धर्म, शाहाना से बनी श्री मति शारदा

Nilmani Pal
15 Feb 2024 7:37 AM GMT
तलाक पीड़िता ने अपनाई हिन्दू धर्म, शाहाना से बनी श्री मति शारदा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बुलंदशहर निवासी तलाक पीड़िता शाहाना अब शारदा बन गई। उसने सनातन धर्म अपनाकर बहेड़ी प्रकाश के साथ सात फेरे लिये। दोनों ने बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र स्थित भीटानाथ मंदिर में शादी कर ली। ये शाहाना की दूसरी शादी है। इससे पहले शाहाना की शादी और तलाक हो चुका है। पहले पति ने शाहाना को बेहद प्रताड़ित किया और तलाक दे दिया। उसके बाद हलाला को मजबूर किया। शाहाना ने पति को छोड़ दिया और अब सनातन अपनाकर प्रकाश से शादी कर ली।

बताया गया कि प्रकाश और शाहाना की जान पहचान फोन के माध्यम से हुई। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। हालांकि शाहाना की शादी उसके परिवार वालों ने मुस्लिम धर्म के एक लड़के से कर दी। शाहाना ससुराल पहुंची तो पति उत्पीड़न करने लगा। शाहाना ने बताया कि पति खुद नौकरी नहीं करता था। आएदिन शाहाना को मारता-पीटता था। इसलिए शाहाना ने खुद ही प्राइवेट नौकरी की। शाहाना जो भी कमाती हर महीने पति रुपये छीन लेता था। पति से तंग आकर शाहाना ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद पति हलाला का दबाव भी बना रहा था।

इसके बाद शाहाना ने सनातन धर्म अपनाने का सोचा। उसकी प्रकाश से दोस्ती और प्रेम था जिसे उसने रिश्ते में बदलने का सोचा। शाहाना ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर सनातम धर्म अपना लिया और प्रकाश की जीवन संगिनी बन गई है। शाहाना का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। वैलेंटाइन डे के दिन शाहाना ने सनातन धर्म अपना कर इज्जतनगर क्षेत्र स्थित भीटा नाथ मंदिर में बरेली के प्रकाश से शादी कर ली। शाहाना ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर शारदा कर लिया है।

Next Story