कांग्रेस पार्टी के भीतर फूट जारी, अब एक वरिष्ठ नेता ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्टी

नई दिल्ली: कश्मीर से केरल तक कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। पहले जम्मू कश्मीर के 4 पूर्व मंत्रियों और 3 विधायकों ने बुधवार को अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिखकर पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। वहीं अब केरल कांग्रेस के भीतर भी रस्साकशी तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने बुधवार को नई दिल्ली में अंतरिम कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के साथ अपनी बैठक के दौरान नॉमिनेशन के माध्यम से राज्य कांग्रेस के गठन की प्रक्रिया को समाप्त करने और इसे संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से पूरा करने की मांग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





