भारत
फोन कर तलाक: पति के गले पर चाकू के निशान...Police के सामने आया पेचीदा Case
jantaserishta.com
1 Sept 2024 9:01 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मायके वालों ने क्या कहा?
मसलिया/दलाही: पति ने पहले हैदराबाद से फोन कर तलाक दिया। फिर पत्नी के बुलाने पर ससुराल पहुंचे पति को गले में चाकू मार दिया गया। घटना में 30 साल का पति अनवर राजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना मसलिया के मुर्गी मोड़ में शनिवार दोपहर हुई। हालांकि मायके वालों का कहना है कि अनवर ने खुद ही गला रेत लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुर्गी मोड़ के अनवर राजा का निकाह 2017 को गांव की तब्बसुम नूरी से हुआ था। निकाह के बाद तब्बसुम का ससुराल में अनबन होने लगा। अनवर हैदराबाद में दर्जी है। हैदराबाद से ही तीन माह पूर्व उसने फोन पर अपनी पत्नी तब्बसुम नूरी को तलाक दे दिया। इसके बाद तब्बसुम के पिता कादिर राजा उसे अपने घर ले आए, लेकिन अनवर का अपनी पत्नी से संपर्क बना रहा। दोनों के दो बच्चे भी हैं। तलाक के बाद अनवर घर आया।
अनवर दोबारा तब्बसुम से निकाह करना चाहता था। इसको लेकर एक पंचायत भी शुक्रवार की शाम बुलाई गई थी। इधर, अनवर की बहन रेहाना खातून ने बताया कि उसका भाई दो दिन से बीमार है। भाभी तब्बसुम नूरी ने शनिवार दोपहर फोन कर अनवर को बुलाया। अनवर सीधे ससुराल पहुंचा, जहां तब्बसुम ने मजाक में उसे आंखें बंद करने को कहा। अनवर ने आंखें बंद कर लीं। इस बीच तब्बसुम ने उसके गले में चाकू से वार कर दिया। अनवर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
तब्बसुम के परिजनों का कहना है कि अनवर राजा ने ही तब्बसुम को खेत की ओर बुलाया था। तलाक के बावजूद वह उसे अपने घर ले जाना चाहता था, लेकिन तब्बसुम ने उसके घर जाने से इनकार कर दिया। घर जाने से इनकार करने पर आवेश में आकर अनवर राजा ने खुद चाकू से गला रेत लिया। इधर, मसलिया थाना प्रभारी अनिल कुमार टुडू घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





