भारत

ब्लू लाइन मेट्रो में गड़बड़ी, लोग परेशान

jantaserishta.com
19 July 2022 9:01 AM IST
ब्लू लाइन मेट्रो में गड़बड़ी, लोग परेशान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR की लाइफलाइन की कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में मंगलवार को एक बार फिर से तकनीकी खराबी आ गई है. बताया जा रहा है कि यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नलिंग में परेशानी आ रही है. इन दोनों स्टेशनों के बीच सर्विस भले ही जारी है, लेकिन मेट्रो की रफ्तार काफी धीमी है. इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

दरअसल, मेट्रो से हजारों लोग सुबह के वक्त यात्रा करते हैं. यही वक्त दफ्तर जाने का होता है. ऐसे में मेट्रो में खराबी आने पर लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी देरी हो सकती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक की सेवाओं में देरी हो रही है. हालांकि दूसरी सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है.
दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया है कि इन दोनों स्टेशनों के बीच में सर्विस स्लो होने की वजह से बंचिंग की दिक्कत आ रही है. यानी गाड़ियां एक-दूसरे के पीछे कतार में लगी हुई है. क्योंकि ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे ज्यादा व्यस्त लाइनों में से एक है और सुबह के वक्त काफी कम फ्रीक्वेंसी पर मेट्रो सेवाएं ऑपरेट होती हैं. इसलिए लोगों को मुश्किल ज्यादा होगी.
जानकारी के मुताबिक सिग्नलिंग की दिक्कत को दुरुस्त करने में कुछ घंटों का वक्त लगेगा. यानि सुबह जो पीक टाइम है, उस दौरान दिक्कत बनी रहेगी.
हाल ही में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में आज दिक्कत देखने को मिली. इसकी वजह से मेट्रो सर्विस करीब 45 मिनट तक बाधित रही थी. DMRC के मुताबिक, इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच मेट्रो सर्विस में दिक्कत आई थी. फिलहाल यहां ट्रेन सर्विस सामान्य है. इस दिक्कत का असर बाकी किसी मेट्रो लाइन पर नहीं हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story