भारत

भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष की हत्या, पुलिस को मिला अल्टीमेटम

jantaserishta.com
25 July 2021 2:07 PM IST
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष की हत्या, पुलिस को मिला अल्टीमेटम
x
घर लौटते वक्त घात लगा कर बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में शनिवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडे की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पांडे कुछ सामान खरीदने के लिए बखिरा गए थे. घर लौटते वक्त घात लगा कर बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. हत्या बोरव्यास गांव के पास हुई.

हमले के बाद किसान नेता लक्ष्मण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.
नाराज थे दूसरे वर्ग के लोग
मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि लोगों की मदद करने की वजह से कुछ विशेष वर्ग के लोग लक्ष्मण पांडे से नाराज थे. उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में बोरव्यास गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है.
भारतीय किसान यूनियन ने दिया अल्टीमेटम
उधर, भारतीय किसान यूनियन ने लक्ष्मण पांडे की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है. भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने कहा, अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले का कोई भी अधिकारी चैन से बैठने नहीं पाएगा. पुलिस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.
परिवार को मिले सुरक्षा
जनार्दन मिश्रा ने मांग की है कि पुलिस लक्ष्मण पांडे के परिवार को सुरक्षा दे, ताकि अपराधी उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचा सकें. वहीं, परिवार वालों ने भी हत्या के आरोपियों को सजा देने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है. लक्ष्मण पांडे की चार बेटियां और एक बेटा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story